प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार हैं ये पांच आयुर्वेदिक

 


मनुष्य के शरीर में 5 से 6 लीटर खून होता है जो लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं के अलावा कई अन्य तत्वों से मिलकर बना होता है। प्लेटलेट्स भी रक्त का एक अहम हिस्सा हैं जो खून का थक्का बनाने में सहायक होते हैं। चोट लगने पर होनेवाले रक्तस्राव को प्लेटलेट्स ही रोकते हैं। रक्त में अगर इनकी संख्या कम हो जाए तो नाक से खून आने की समस्या होने लगती है। यदि रक्तस्राव अंदर ही होने लगा तो यह किडनी लीवर आदि पर भी नकारात्मक असर डालता है। योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, आयुर्वेदिक उपायों से रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ़ लाख से लेकर 4 लाख होती हैं। डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के कारण इनकी संख्या में तेजी से गिरावट आती है। दवाइयों के बिना भी आयुर्वेदिक तरीके से बहुत कम समय में ही प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

गिलोय का सेवन- बाबा रामदेव ने बताया है कि गिलोय का जूस रक्त में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में बेहद मददगार होता है। इससे हमारे इम्यूनिटी को भी बूस्ट होने में मदद मिलती है।

एलोवेरा- एलोवेरा हर तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रक्त में अगर प्लेटलेट्स कम हो जाएं तब उसके जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। महज कुछ ही दिनों में इसका सेवन शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा को बढ़ा देता है।

अनार का जूस- बाबा रामदेव के अनुसार, अनार का जूस शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। अनार रक्त में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स दोनों को बढ़ाने में मददगार होता है। रोजाना अनार का जूस पीना फायदेमंद साबित होता है।

स्पेशल मिक्स जूस- 1 अनार, तीन पपीता के पत्ते का रस, 150 एमएल व्हीट ग्रास, 1 फीट गिलोय की डंडी, थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जूस को लेकर ग्राइंड कर उसका जूस बना लें। दिन में 2 या 3 बार इसका सेवन करें। इससे बेहद प्रभावी परिणाम देखने को मिलते हैं।

पपीता- प्लेटलेट्स बढ़ाने ने पपीता और इसकी पत्तियां दोनों ही मददगार होते हैं। पपीता का जूस रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाता है। पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी पीना भी फायदेमंद होता है।