एक दिन में एक करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा


एक दिन में ढाई करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। यह भी अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। वैसे पिछले कुछ दिनों में यह चौथी बार था जब भारत ने एक दिन में एक करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया। इस बीच दुनिया के अन्य देशों में वैक्सीनेशन का आंकड़ा क्या है, यह जानना भी दिलचस्प रहेगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कुल 184 देशों में 5.85 बिलियन से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। 

चीन
चीन सरकार ने इसी हफ्ते कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक चीन में अभी तक 2.16 बिलियन डोज लगाई जा चुकी हैं। 1 बिलियन चीनी लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। चीनी सरकार के मुताबिक हर रोज 4,937,857 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। 

भारत 
भारत में शुक्रवार को ढाई करोड़ लोगों को एक दिन में कोरोना का टीका लगाया गया। अगर देखा जाए तो यह ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि टीकाकरण को लेकर शुरू हुई विशेष मुहिम के बाद यहां पर कुल वैक्सीनेशन 790 मिलियन तक पहुंच चुका है। करीब 1.4 बिलियन आबादी वाले भारत देश में वैक्सीन के लिए एलिजिबल 62 फीसदी लोगों को कम से कम पहली और 21 फीसदी लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।

अमेरिका 
अमेरिक की बात करें तो यहां पर 383 मिलियन डोज वैक्सीन अभी तक दी जा चुकी है। पिछले हफ्ते हर दिन औसतन 781,574 डोज दी गई है। अनुमान के मुताबिक अमेरिका की आधी आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुकी है। वहीं 63.5 परसेंट लोगों को सिंगल डोज लगाई जा चुकी है। 

ब्राजील
इस दक्षिण अमेरिकी देश पर कोरोना की दूसरी लहर ने बुरा असर डाला था। यहां पर 216,611,648 कुल डोज लगाई जा चुकी है। ब्राजील के स्वाथ्य अधिकारियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक 1,811,626 डोज औसतन हर दिन लगाई जा रही हैं। यहां पर 35.9 फीसदी आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। वहीं 68.4 फीसदी लोग पहली डोज ले चुके हैं। 

जापान
यहां पर 148,775,011 डोज वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। प्रतिदिन का औसत देखें तो 1,211,318 बैठता है। वहीं जापान में 52.8 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 65.1 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है।