समेत इन चीजों का कभी नहीं करना चाहिए खाली पेट सेवन


सुबह उठने के बाद आप क्या चीज खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना बेहद ही आवश्यक है। अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद थोड़ा थका हुआ महसूस करते हैं क्योंकि खाना के बीच में गेप होने के कारण शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। ऐसे में अगर सुबह के समय आप खाली पेट इन चीजों को सेवन करते हैं तो इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए। बता दें कि पूजा मखीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर लोगों को हेल्थ टिप्स देती नजर आ जाती हैं।