रणविजय सिंह ने पत्नी प्रियंका के लिए ऑर्गेनाइज की सरप्राइज बेबी शावर पार्टी

रोडीज से मशहूर हुए एक्टर रणविजय सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रियंका एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। तो इस खुशी के मौके पर रणविजय ने पत्नी प्रियंका के लिए बेबी शावर पार्टी ऑर्गेनाइज की। उन्होंने पत्नी के लिए सरप्राइज गर्डन पार्टी दी। प्रियंका ने बेबी शावर पार्टी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और लंबा चैड़ा पोस्ट लिखा और इसे बेस्ट सरप्राइज बताया। रणविजय ने भी प्रियंका की पोस्ट को री-पोस्ट किया। फोटोज में रणविजय सिंह पत्नी प्रियंका संग पोज देते नजर आ रहे हैं। रणविजय ने पत्नी के बेबी बंप पर हाथ लगाया हुआ है। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे हैं। बेबी शावर के लिए प्रियंका ने मल्टी कलर फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस कैरी की है। ओपन हेयर, न्यूड मेकअप में प्रिंयका खूबसूरत लगीं। बता दें कि रणविजय और प्रिंयका की चार साल की एक बेटी है। उनकी बेटी नाम है कायनात है।वर्क फ्रंट की बात करे तो रणविजय डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 13 में नजर आए। इस शो में उन्होंने सनी लियोनी के साथ होस्ट किया। इसके अलावा रणविजय को शो रोडीज के लिए जाना जाता है। टीवी के अलावा रणविजय ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू कर चुके हैं।