जागरूकता कैम्प में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए संस्था की अमन प्रीत व उर्वी बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को जागरूक होकर अपनी आत्मरक्षा के लिए स्वयं उचित कदम उठाने चाहिए ताकि महिलाओं में असुरक्षा की भावना न पैदा होने पाए। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। महिला अपने अधिकारों के प्रति सजह रहे। उन्होंने कहा कि जब अपने आत्म सम्मान से कभी समझौता न करें। महिलाओं की जागरूकता हेतु कुष्ठ आश्रम, दामोदरपुरी आदि क्षेत्रों में कैम्प भी लगाया गया तथा सामग्री का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा इस प्रकार के कैम्प समय-समय पर लगाती है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इस अवसर पर कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काजल चोपडा, तवीशा, कीर्ति गुप्ता, खुशी गर्ग, अबूजर आशिफ, कार्तिक मित्तल, अर्चना शर्मा आदि मुख्य रहे।