21 मार्च को भर्ती परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 8 बजे 11 बजे तक होगा जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान) हल करना होगा। दूसरा सत्र ढाई बजे से साढ़े 5 बजे के बीच होगा जिसमें द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी) की परीक्षा होगी।
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र आने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशानिर्देश जरूर पढ़ लें। एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ कोई फोटोयुक्त आईडी भी लाएं।