घर की छत पर पड़ा मिला कबूतर का शव, टीम नें की जाँच


फर्रुखाबाद। घर की छत पर एक कबूतर का शव मिलने से घर के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पशु पालन विभाग के अधिकारी को दी गयी। जिसके बाद टीम नें पंहुचकर शव कब्जे में ले लिया। लेकिन जाँच में उसके बर्ड फ्लू की सम्भावना नही निकली। फतेहगढ़ के जय नरायण वर्मा मार्ग पर गमा देवी मन्दिर के निकट प्रमोद शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामानन्द शुक्ला का आवास है। जिसमे उनके आवास की छत पर एक कबूतर का शव पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर उनके घर पंहुची और पड़ताल कर शव को कब्जे  में ले लिया। टीम उसे साथ ले गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० आर के सिंह नें बताया कि जाँच करने पर कबूतर के चोट मिली। उसमे वर्ड फ्लू जैसे लक्षण नही मिले।