'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी का यह रूप देखकर दिवाने हुए फैंस


टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' के नाम से घर-घर मशहूर शुभांगी अत्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सीरियल में भले उन्हें संस्कारी भाभी के रूप में दिखाया गया हो, लेकिन रीयल लाइफ में वह काफी ग्मैमलरस हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के सोशल अकाउंट से पता चलता है। हालांकि शुभांगी ने अपनी एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर मे वह एक फिर अपने संस्कारी अवतार से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सामने आई शुभांगी अत्रे फोटो में आप देख सकते हैं कि वह अपने सर पर पल्लू डाले हुए पोज दे रही हैं। क्लोजअप फोटो में उनकी स्माइल बहुत प्यारी है। माथे पर पिंक बिंदी लगाए हुए उनका यह मनमोहक रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 


इंस्टाग्राम यूजर्स उनकी फोटो को लाइक कर गॉर्जियस, ब्यूटिफूल, क्यूट इत्यादि शब्दों से उनकी तारीफ भी कर हैं। बात दें कि अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत अपनी शादी के बाद 2006 में की थी। वह सबसे पहले एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे को लिया गया था। तुरंत ही उन्होंने अंगूरी भाबी के कैरेक्टर को पकड़ा। शो में काम करते हुए उन्हें 3 साल हो गए हैं। दर्शक उनके रोल और एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं।